
जमशेदपुरः गम्हरिया थाना परिसर में मेस संस्कृति शुरू हो गयी. गुरुवार को इसकी शुरुआत की गयी. इस मौके पर सिपाहियों ने मेस में बैठ कर नाश्ता किया. साथ ही गेट-टू-गेदर किया. यह सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना को छोड़ कर सभी थानों में शुरू किया गया है. यह जानकारी एसपी इंद्रजीत महथा ने दूरभाष पर दी. श्री महथा ने कहा कि चूंकि काम करते – करते सिपाही थक जाते हैं, तो उन्हें रिफ्रेश करने के लिए ही यह कल्चर शुरू की गयी है. हमने नाश्ते का प्रबंध किया है. पैसा दे कर सिपाही इसका लाभ उठा सकते हैं.



