
जमशेदपुर।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने विधानसभा के कार्यकर्ताओ को कहा है कि वे केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के कार्यो को जनजन तक पहुंचाए। वे जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित पूर्वी विधानसभा (भाजपा) कार्यकर्ताओ के वनभोज कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होने कार्यकर्ताओ से प्रधानमंत्री की मन की बात को जन जन तक पहुंचाने की बाते कही। उन्होने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की सफलता आमजनो तक पहुंचाना है।सरकारी योजनाओ का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है ।और जानकारी देना होगा कि वर्तमान मोदी सरकार ने जो काम तीन साल में जनता के लिए किए है। अभी तक आजादी के बाद किसी भी सरकार ने ऐसा काम नही किया है। दिन भऱ चले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर कई दिशा- निर्देश दिए।

