
जमशेदपुर।उद्योगिक कार्यक्रम को संबोधित करने मंगलवार सुबह जमशेदपुर पहुँचे भारत सरकार के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का भव्य स्वागत हुआ। मौके पर विशेष रूप से जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो एवं पोटका विधायक श्रीमती मेनका सरदार भी मौजूद रहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में स्थानीय परिसदन में केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया और नववर्ष की बधाई दी। अभिवादन स्वीकारते हुए पुनः मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि इस नववर्ष राज्य और केंद्र सरकारों के साझा प्रयासों से जमशेदपुर को हवाई सेवा की सौगात मिलेगी। कहा कि जल्द ही सोनारी एयरपोर्ट से डोमेस्टिक उड़ान सेवा प्रारंभ होगी वहीं धालभूमगढ़ में शहर के अपने हवाईअड्डे का भी सपना जल्द पूरा हो जाएगा। स्वागत करने वालों में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के अलावे बीस सूत्री समिति के दिनेश साव, प्रदेश भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष हलधर नारायण शाह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, संदीप मिश्रा,जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मंत्री राकेश सिंह,शिखा राय चौधरी, जिला प्रवक्ता अंकित आनंद,किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष मूचिराम बाउरी, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चाअध्यक्ष विमल बैठा,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी कुमार सौरव, कुंज बिहारी पाठक, समेत अन्य शामिल थे।



