
सरायकेला।
जिला के कुचाई थाना क्षेत्र के बीते सोमवार की देर शाम सब्जी बेचकर लौट रहे एक ग्रामीण को बाईक पर सवार दो अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी । मृतक की पहचना छोटा बंडी के रहने वाले नंदलाल सिह मुण्डा के पुत्र जोरीदंर सिह के रुप मे की गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि नक्सलियो के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया होगा।
इस सदर्भ में जिला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि जोरीदंर सिग मुण्डा प्रतिदीन की भांति वह सब्जी बेचने साईकिल के माध्यम से गांव से कुचाई जाता था। उसी क्रम वह कुचाई से सब्जी बेचकर जब वह लौट रहा था। गांव के समीप दो अज्ञात मोटर साईकिल सवारो ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल से नक्सलियो के पोस्टर भी बरामद किया है।उन्होने कहा कि प्रथम दृष्टि मे लग रहा है कि यह घटना नक्सलियो के द्वारा अंजाम किया गया है।
फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



