
जमशेदपुर। फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जोहर की नयी फिल्म धड़क में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी (हीरोइन) और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर (हीरो) का मेकअप जमशेदपुर की बेटी निशि सिंह कर रही हैं। इससे पहले भी निशि ने गुडडू रंगीला एवं यह लाल रंग आदि पांच हिट फिल्मों में मेकअप का काम कर चुकी हैं। दिल्ली में 7 साल और अमेरिका में 6 माह तक मेकअप का प्रशिक्षण लेकर एवं फिल्मों के हीरो एवं हीरोइन का मेकअप कर जमशेदपुर का नाम रोशन करने वाली निशि का जन्म शहर के बिरसानगर में हुआ हैं। प्रारंभिक शिक्षा से लेेकर ग्रेजुएट तक शहर के ग्रेजुएट काॅलेज में ही शिक्षा प्राप्त करने वाली निशि वर्तमान में मुंबई और दिल्ली में रह रही हैं। निशि के नाना-नानी एवं माता-पिता शहर के बिरसानगर में रहते हैं। वह अपने नाना-नानी एवं माता-पिता से मिलने शहर आयी हुई हैं। निशि आज शहर के ही चर्चित सिने तारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार से मिलने साकची स्थित मनोहर चाट दुकान में पहुॅची और पप्पू से मिलते ही कहा कि अरे यार तुम यहां क्या कर रहे हो, तुम्हें तो कहीं और होना चाहिए था।
यहां उसने हमारे प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान बताया कि पप्पू सरदार को जमशेदपुर शहर में नहीं मुंबई की मायानगरी यानि की फिल्मी दुनिया में होना चाहिए था। माधुरी दीक्षित के प्रति पप्पू सरदार की दिवानगी की जितनी भी प्रशंसा की जायें कम हैं। उसने बताया कि शहर के ही चर्चित सिने तारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार से संबंधित कई जानकारियां उसने सोशल मीडिया के माध्यम से पहले ही एकत्रित कर रखी हैं।
निशि ने बताया कि उसके नाना रामलखन सिंह टेल्को में कार्यरत एवं पिता अजय कुमार सिंह सरकारी शिक्षक थे, दोंनों सेवानिवृत हो गये हैं। उसने बताया कि करण जोहर की नयी फिल्म धड़क जुलाई मंे रीलिज होगी।

