
जमशेदपुर।21 जनवरी(हि,स.)
साकची के काशीडीह के रहने वाले शिवम कुमार दुबे नामक युवक की किक्रेट खेलने के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक टेल्को थाना क्षेत्र मे सुमंतमुगलकर स्टेडियम मे टीम की जीत खुशी मे गंजी खोलकर लहराने के दौरान गिर जाने मौत हो गई। एका एक टीम के खिलाड़ी शिवम की मौत हो जाने से पुरी टीम मे मातम छा गया है। जानकारी अनुसार टाटा मोटर्स के अंतर विभागीय मैच खेलने टेल्को के सुमंत मुलगवकर स्टेडियम मे किया जा रहा है। उसी क्रम में अस्थायी कर्मचारी शिवम कुमार दुबे (32)अपने दोस्तो के साथ विभागीय किक्रेट मैच खेलने टेल्को के सुमंत मुलगवकर स्टेडियम पहुचा।खेल मे शिवम की टीम ने विपक्षी टीम को 56 रन बनाने का लक्ष्य दिया। अंतिम गेद मे विपक्षी टीम को 3 रन बनाना था। लेकिन विपक्ष की टीम वह रन नही बना पाई ।और हार गई।टीम के जीतने खुशी में शिवम कुमार अपना टी शर्ट खोल कर मैदान मे अपने साथियो के पास जाने लगा।लेकिन इसी बीच वह मैदान मे गिर गया।उसके साथियो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे टाटा मोर्टस अस्पताल ले जाया गया।जहा डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि मृतक शिवम कुमार दुबे काशीडीह के लाईन नबंर 9 के रहने वाले रवि कुमार दुबे का पुत्र था। वह टाटा मोटर्स का बाई सिक्स कर्मचारी था।

