
जमशेदपुर।
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित स्टेट माईल रोड पर कब्रिस्तान के समीप मंगलवार की रात कार और टेम्पों में सीधी भीड़त में करीब 11 लोग घायल हो गए। घायलों मे टेम्पों मे सवार 6 लोग और कार में सवार 5 लोग थे। सभी घायलो को ईलाज के लिए जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही दो की स्थिती को गंभीर देखते हुए टाटा मुख्य अस्पताल रेफऱ कर दिया गया है।वही दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार दुर्घटना के बाद पटल गई।दुर्घटना होने के बादकरीब तीन घंटे सडक जाम हो गया। स्थानिय पुलिस की मदद से सड़क से जाम को हटाया गया।
बताया जाता है कि स्टेट माईल रोड मे साकची की ओर जा रही मारुती कार अनियंत्रित हो कर साकची से कदमा जारही ऑटो से टकरा गई। टक्कर मारने के बाद दोनो गाड़ी पलट गई। कार और टेम्पों की टक्कर के बाद उस सड़क पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। साकची पुलिस और पी सी आर गाड़ी तुरंत घटनास्थल पहुंचकर घायलों को एम जी एम अस्पताल पहुंचाया। वही क्रेन के माध्यम से दोनो गाड़ी को वहां से हटवाया। गंभीर रुप से घायलो टेम्पो चालक और उसमे सवार एक यात्री है. जिनका ईलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा हैं।

