
संवाददाता


जमशेदपुरः कापाली के समीप बंधुगोड़ा मध्य विद्यालय की एक छात्रा उषा कुंभकार अज्ञात मोटरसाइकिल की ट्ककर से गंभीर रूप से घायल हो गयी, उसे तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार कराये जाने के बाद उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. स्कूल के क्लर्क एसके साहू ने बताया कि स्कूल से तीन बच्चियां शिक्षक से छुट्टी ले कर शौच के लिए गयी थी. चूंकि स्कूल में चाहरदिवारी नहीं है, सो वह रोड के उस पार गयी थी, इस बीच अज्ञात मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.

