
ईचागढ़ कस्तूरबा गांकी जांच करने पहुंचे उपायुक्त


सरायकेला-खरसांवा ।
जिले के चाण्डिल अनुमंडल के ईचागढ प्रखण्ड स्थित ईचागढ़ कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय 10 दिनो से चला आ रहा मामला का रविवार को पटाक्षेप हो गया। ईचागढ़ कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के प्रागंण मे ढाई घंटा चली मैराथन बैठक में छात्राओ के अभिभावको की मांग जिला प्रशासन के द्वारा मान ली गई।इसके बाद वहां पढने वाले छात्राओ के अभिभावको ने सोमवार से अपने बच्चो को वहां भेजने का निर्णय लिया।
उपायूक्त और विधायक ने विधालय का लिया जायजा
छेड़खानी से परेशान 261 छात्राओं द्वारा हॉस्टल खाली करने के मामले की रविवार को उपायुक्त चंद्रशेखर ईचागढ़ कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर जानकारी ली। वे हॉस्टल के हर कमरे में जाकर स्थिति से अवगत हुए। उनके साथ विधायक साधुचरण महतो, डीएसपी मुख्यालय दीपक कुमार, एसडीओ अर्चना मेहता, डीएसई सुरेश चंद्र घोष, आरईओ अवधेश राम, बीडीओ चंदन कुमार, बीईईओ उदय प्रताप चौधरी, थाना प्रभारी इंदुभूषण आदि मौजूद थे।
वार्डेन, गार्ड एवं रसोईया हटाए गए:
उपायुक्त चंद्रशेखर ने मामले की जानकारी लेने तथा अभिभावकों की मांग के बाद वार्डेन माधुरी बारी, गार्ड बेनीमाधव गोप एवं रसोईया घासीनी गोराई को हटा दिया। नीमडीह कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन ममता महतो को हॉस्टल का नया वार्डेन बनाया गया। इस दौरान उन्होंने बीईईओ, वार्डेन, गार्ड एवं अभिभावकों से पूछताछ की।उन्होने कहा कि जिला प्रशासन इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है।उन्होने कहा कि उन बच्चियो के भविष्य से खिलवाड़ नही किया जाएगा।उन्होने जिला प्रशासन ने कई कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है।इसके तहत अब सिर्फ नामांकन के समय आवेदन में दर्ज अभिभावक ही रविवार को अपनी बच्चियों से मिल पायेंगे। उपायुक्त चंद्रशेखर ने डीएसई को जिले के हर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रक्षा समिति का गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस समिति में छात्राओं के अभिभावक ही रहेंगे।
हॉस्टल के चारो ओर सुरक्षा होगी कड़ी
उपायुक्त ने डीएसई सुरेश चंद्र घोष को एक सप्ताह के भीतर हॉस्टल की खिड़कियों, बरामदे में चारों तरफ लोहे की ग्रिल एवं हास्टल के चारों तरफ कंटीले तार से घेराबंदी कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा अलग से पांच शौचालय बनाने को कहा। डीएसई सुरेश चंद्र घोष ने कहा कि 15 दिनों के भीतर विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वार्डेन माधुरी बारी को नीमडीह कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षिका के तौर पर पदस्थापित किया गया है। रसोईया घासिनी गोराई को भी नीमडीह एवं गार्ड बेनीमाधव गोप को ईचागढ़ बीआरसी में भेजा जायेगा।
सुरक्षा गार्ड दिये जाएंगें
बैठक मे भाग लेने आए सरायकेला हेडक्वाटर के डी एस पी दीपक कुमार ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से हॉस्टल में दो महिला एवं दो पुरुष गार्ड की तैनाती की जाएगी। इसके अलावे थाना की जीप भी पेट्रोलिग इस जगह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर बीईईओ एवं थाना प्रभारी मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि वे भी अपना दायित्व निभाते हुए प्रशासन की मदद करें।
नए भवन में भी चहारदीवारी नहीं :
मामले की जांच करने के दौरान उपायुक्त ने निर्माणाधीन कस्तूरबा विद्यालय के नये भवन की जानकारी ली। नये भवन में चहारदीवारी नहीं रहने पर उन्होंने आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि फिर तो वही स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने चहारदीवारी बनाने के लिए अलग से प्राक्कलन बनाकर भेजने का डीएसई को निर्देश दिया।
सुरक्षा के आश्वासन पर माने अभिभावक :
संजीत महतो, बनवाली रजक एवं सुचांद सिंह मुंडा आदि अभिभावक सुरक्षा के उपायुक्त के आश्वासन के बाद माने। उपायुक्त ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रहेगी। इसके बाद अभिभावक अपनी बच्चियों को फिर हॉस्टल में भेजने पर राजी हुए।


