
जमशेदपुर।
कदमा थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क के पास बने झोपड़ी नुमा बस्ती में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई, इस आग में दो दर्जन झोपड़ी जलकर खाक हो गए, मौके पर दमकल काफी देर बाद पहुंची जिससे आग ने भयावह रूप धारण कर लिया , आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है।
गुरुवार की दोपहर अचानक लगी इस आग के कारन पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। बताया जाता है की इसी झोपडी नुमा बस्ती में एक दंपत्ति के वापसी विवाद के कारण ये घटना घटी है, बताया जाता है की दोनों पति पत्नी का आपस में झगड़ा हुआ और उसके बाद पत्नी को खुद को आग के हवाले कर दिया, आग लगने के बाद पत्नी इधर उधर भागने लगी जिससे आग दूसरी जगहों में फ़ैल गई और धीरे धीरे यह विकराल रूप धारन कर लिया, इसके बाद देखते ही देखते स्तिथि इतनी भयावह हो गई की दो दर्जन झोपड़ी इसके चपेट में आ गए , मौके पर दमकल लगभग एक घंटे बाद पहुंची और तब तक दर्जनों घर इसके चपेट में आ चुके थे, दमकल के द्वारा काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजवाया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, फ़िलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर जाँच कर रही है .



