
ग्यारह हजार रुपए और प्रशस्तिपत्र से होंगे सम्मानित


जमशेदपुर।
शहर के प्रसिद्ध कवि निर्मल मिलिंद की याद में उनकी धर्मपत्नी अर्चना मिलिंद द्वारा झारखंड स्तर पर प्रत्येक वर्ष एक साहित्यकार को ‘कविवर निर्मल मिलिंद स्मृति सम्मान’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। 2017 का यह सम्मान प्रख्यात कथाकार, व्यंग्यकार, रंगकर्मी और उपन्यासकार डाक्टर सी भास्कर राव को 31 दिसम्बर 2017 को एक समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह का आयोजन बिष्टूपुर चेम्बर आॅफ कामर्स के सीएलबी हाॅल में शाम चार बजे से किया गया है। प्रसिद्ध कथाकार व समारोह की मुख्य अतिथि डा0 निर्मला ठाकुर के कर कमलों द्वारा डा0 राव को ग्यारह हजार रुपए और प्रशस्तिपत्र पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर युवा ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता जयनंदन डा0 भास्कर राव की साहित्य यात्रा पर प्रकाश डालेंगे। समारोह की अध्यक्षता वरीय साहित्यकार लक्ष्मी निधि करेंगे।

