
जमशेदपुर,९


औद्योगिक सेफ्टी के क्षेत्र में कार्यरत मोहन मरीन कंटेनर सर्विस के नए यूनिट की स्थापना हेतु आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय फेज में आयडा द्वारा आवंटित भूखंड संख्या बी-२७ में भूमि पूजन का उदघाटन झारखण्ड विकास मोर्चा के पूर्व विधायक श्री अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने नारियल फोड़ कर किया. इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मजदूर बहुल इस औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक सेफ्टी और सेफ्टी ऑडिट जैसी कंपनी की नितांत आवश्यकता है,जिससे मशीनो की सही जाँच परख हो सकेगी और अप्रत्याशित दुर्घटनाओं पर काफी हद तक कमी आएगी जिससे मजदूरों के जान माल की हिफाजत होगी.
भूमि पूजन के अवसर पर मोहन मरीन कंपनी के विवेकानद शर्मा, विजय सिंह ,झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रमोद झा , विनय शर्मा ,श्वेता शर्मा ,मिश्रा जी ,ओमप्रकाश सहित कंपनी के कर्मचारी और शुभचिंतक उपस्थित थे.

