संवाददाता
जमशेदपुरः धालभूम के एसडीओ प्रेमरंजन के स्थानांतरण का मामला अब राजनीतिक रूप लेने लगा है. इस मामले को लेकर कांग्रेस खुस कर एसडीओ के समर्थन में आ गयी है. बुधवार को एसडीओ के स्थानांतरण के मामले को लेकर जिली कांग्रेस कमेटी ने तिलक पुस्तकालय में एक संवाददाता सम्मेलन कर कांग्रेसियों ने एसडीओ के स्थानांतरण को रोकने की मांग की. इस संदर्भ में जिला अध्यक्ष विजय खान ने कहा कि मुख्यमंत्री के भाई दवारा जमीन छेकने की जांच का मामला एसडीओ प्रेमरंजन कर रहे थे, इसी का नतीजा यह निकला कि राज्य सरकार ने उनका स्थानांतरण कर दिया. श्री खान ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. साथ ही सरकार से मांग करती है कि जब तक जमीन घेरने की मामले की जांच नहीं हो जाती, तब तक उनके स्थानांतरण को रोका जाये. श्री खान ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर स्थानांतरण नहीं रोका गया, तो कांग्रेस सड़क पर भी उतर सकती है.
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने दो दिन पूर्व की कई प्रशासनिक पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया था, इसी क्रम में जमशेदपुर के धालभूम के एसडीएम प्रेम रंजन का तबादला रांची कर दिया गया.



