
कृष्णेंदु घोष, बहरागोड़ा: नेशनल हाईवे-6 एवं 33 पर पांच(5) दिनों से महा-जाम लगा हुआ है. एन.एच.-6 पर कई जगहों पर भारी वाहनों के फसे रहने के कारण जाम लगातार बढती जा रही है. अब एन.एच.-33 पर वाणिज्य कर चेक नाका के कारण एन.एच. पर जांच के लिए वाहनों के रूकने के कारण हाई स्कूल चौक से झरिया चौक तक वाहनों की लम्बी कतारें लग गई हैं. वाणिज्य कर चेक पोस्ट के दर्जनों दलालों द्वारा रूपये वसूल कर गाडी पर कराने के प्रयास के कारण भी एन.एच.-33 पर जाम लग रही है. दूसरी तरफ एन.एच.-6 पर बेला से लेकर जम्सोला पर असामाजिक तत्वों द्वारा वाहन चालकों से डरा-धमकाकर रूपये वसूलने की शिकायतें मिल रही हैं. सोमवार शाम एवं मंगलवार बहरागोड़ा पुलिस शक्रिय होने से गुंडा तत्वों के हरकतों में कुछ हद तक लगाम लगी है. आज बहरागोड़ा पुलिस द्वारा क्रेन लगाकर कई जगह फसे भारी वाहनों को उठाया गया. एन.एच.-6 पर अधिकाँश जगहों पर तलाव जैसी स्थिति बन गई है, जहाँ वाहनों के फसने के कारण जाम लग जाती है. एन.एच.-6 के मरम्मती चल रही है. संवेदक को आवंटित रकम नहीं मिलने के कारण मरम्मती कार्य गति नहीं पकड़ पा रही हैं. पथ-निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार राणा ने बताया की मरम्मती कार्य जारी है, बीच-बीच में वर्षा के कारण रुकावटें आ रही हैं. दो-तीन दिन के अन्दर स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. बहरागोड़ा छेत्र के लोगों को जाम के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से रोगियों को बाहर ले जाने में एवं स्कूल वाहनों को पार करने में भारी परेशानी हो रही है. बहरागोड़ा थाना प्रभारी अनजनी कुमार एवं पुलिस पदाधिकारियों को आज स्कूली वाहनों के लिए रास्ता निकालते शक्रिय देखे गए.



