
जमशेदपुर।


जिले के उपायूक्त डॉ अमिताभ कौशल ने आज मानगो और आजादनगर के कई आंगनबाड़ी केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होने कई जगह खामिया भी पाई। कई जगहो पर बच्चो की कम उपस्थिती पर आंगनबाड़ी संचालिका से पुछताछ भी और यहाँ बच्चो की कम उपस्थिति पर चिंता जताई। इस दौरान उनके साथ एनईपी की निदेशक रंजना मिश्रा भी मौजूद रही । निरीक्षण के दौरान पत्रकारो से बातचीत मे उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने कहा कि शहर के कई आंगनबाड़ी केन्द्रो का संचालन ठीक ढंग से नही हो पा रहा है।इसकी शिकायत जिला प्रशासन को हमेशा मिलती रहती थी। उसी शिकायत के आधार पर मानगो और आजादनगर के कई आंगनवाड़ी केंद्रो का संचालन सही तरीके से हो रहा है या नहीं इसकी वस्तुस्थिति की जांच के लिए ये निरिक्षण किया गया है । उन्होंने बताया की आंगनबाड़ी केन्द्रो पर छात्रों की उपस्थिति कम देखी गई है। इसे दुरुस्त करने का दिशा निर्देश दिया गया । निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्रो की संचालिका को दिशा निर्देश भी दिए ।

