Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में ‘कहानी मेला’ का उद्घाटन
Top Stories

जमशेदपुर-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में ‘कहानी मेला’ का उद्घाटन

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 7, 2018Updated:January 7, 2018No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पहले दिन प्रख्यात कथाकारों, रंगकर्मियों ने बच्चों को कहानियाँ सुनायीं, जिंदगी में सफलता के राज बताये

जमशेदपुर।  शहर से 46 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित पोटका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में आज शहर के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार व रंगकर्मी ‘कहानी मेला’ के उद्घाटन समारोह में पहुँचे। वरिष्ठ साहित्यकार सी भास्कर राव, युवा ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता जयनंदन, साहित्य समीक्षक श्रीमती विजय शर्मा एवं रंगकर्मी अवतार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर ‘कहानी मेला’ का उद्घाटन किया।

इस मौके पर श्री सी भास्कर राव ने कहा कि यह एक अनूठा आयोजन है। इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने एक कहानी के माध्यम से बताया कि शिक्षक के लिए सिर्फ पढ़ाना ही जरूरी नहीं होता है, बल्कि माता-पिता की तरह बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि इतने सुदूर इलाके में बच्चों को विद्यालय की ओर से हर सुविधा उपलब्ध कराना काबिलेतारीफ है।

युवा ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता जयनंदन ने बच्चों से कहा – खूब पढ़ो। उन्होंने कहा कि पढ़ाई ही एकमात्र माध्यम है, जो आपको तरक्की के रास्ते पर ले जाएगा। उन्होंने बच्चों को कहानी लिखने के टिप्स देते हुए कहा कि आप आसपास घटित होनेवाली घटनाओं को और अपनी भावनाओं को लिखकर शिक्षकों को दिखायें। उन्होंने कहा कि विद्यालय में जिस तरह की गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं इससे साबित होता है कि किसी भी तरह से यह विद्यालय किसी भी निजी विद्यालय से पीछे नहीं है।

साहित्यकार एवं समीक्षक विजय शर्मा ने भी इस अनूठे आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे बच्चों में सृजनात्मक एवं भाषायी दक्षता बढ़ेगी। उन्होंने भी बच्चों को कहानी सुनायी।

रंगकर्मी अवतार सिंह ने कहा कि शहर से दूर इस तरह का आयोजन दुर्लभ है। बच्चों में सृजनात्मक क्षमता के विकास के लिए यह आयोजन काफी मददगार साबित होगा। उन्होंने सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए रंगकर्म को जरूरी बताया।

उद्घाटन समारोह के बाद अलग-अलग सत्रों में रंगकर्मी संजय भारती, रविकांत मिश्रा, विजय शर्मा एवं मैन सिंह सरदार ने कहानी सुनायी और बच्चों से भी कहानियाँ सुनीं।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने किया। उद्घाटन समारोह को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुराई माँझी, सेवानिवृत्त शिक्षक जयहरि सिंह मुंडा, पूर्व मुखिया राजाराम मुंडा, ग्राम प्रधान मंगल पान, वार्ड मेंबर भोगला माँजी,सीतारानी मुर्मु,विश्वजीत सरदार, अमल कुमार दीक्षित एवं सनत मंडल आदि ने भी संबोधित किया।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.