
जमशेदपुर।


परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह चौक में अखिल भारतीय सरना धर्म मांडवा एवं अखिल भरतीय माझी परगना मांडवा के द्वारा सयुक्त रुप से .सरना विरोधी बयान के लिए आर एस एस के डा कृष्ण गोपाल एबम केन्द्रीय मंत्री जुएल उरावं का पुतला दहन किया । इस दौरान इनके विरोध नारे भी लगाये गए।
अखिल भारतीय सरना धर्म मांडवा के अध्यक्ष सोना राम सोरेन ने कहा की इन मंत्रियों द्वारा जो आदिवासी को हिन्दू कह रहे है हम इसकी घोर निंदा करते है। उन्होने कहा कि आदिवासी अपना रीती रिवाज और पूजा अर्चना अलग तरीके से करते है । आदिवासी समुदाय के लोग इन बयान से काफी नाराज है. अगर इस बयान को वे लोग वापस नही लेते है तो शहर आने इन लोगो का आदिवासी समुदाय के द्वारा विरोध किया जाएगा।

