
जमशेदपुर।
साइनमन मरांडी की ओर से आदिवासी महिलाओं का चुंबन प्रतियोगिता एवं धनबाद में शोसल मीडिया पर आए आदिवासी महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीर के विरोध में जमशेदपुर भाजपा महानगर कमेटी के महिला मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही महिला मोर्चा ने महामहीम राज्यपाल से साइमन मरांडी की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि जिस प्रकार आदिवासी महिलाओं का चुंबन प्रतियोगिता विधायक सायमन मरांडी ने करवाया. उसका विरोध करते हुए महामहीम राज्यपाल महोदय से सायमन मरांडी की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार धनबाद में शोसल साइड पर आदिवासी महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट हुआ उसका भी विरोध करते हुए आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है. अगर इस पर भी आरिपोयों पर कार्रवाई नहीं हुई तो महिला मोर्चा आगे और भी उग्र आंदोलन करेगी ।



