
शांति मार्च निकालने का निर्णय लिया गया,


बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कहा कि वे कहीं से भी असुरक्षित महसूस नहीं कर रहे
संवाददाता
जमशेदपुरः शहर की स्थिति को देखते हुए आदित्यपुर थाना शांति समिति की बैठक थाना परिसर में हुई, जिसमें शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया तथा यह निर्णय लिया कि आदित्यपुर में हर हाल में शांति बनाये रखना है. बैठक में सद्स्यों ने कहा कि आदित्यपुर में शांति व सद्भभावना हमेशा से बनी रहेगी और आगे भी बनेगी रहेगी. बैठक में अल्पसंख्यक सदस्यों ने कहा कि वे यहां का माहौल इतना बेहतर है कि वे कभी भी अपने को असुरक्षित महसूस नहीं करते. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि आदित्यपुर मे शांति व सद्भावना मार्च निकाला जायेगा. बैठक में गम्हरिया बीडीओ लक्ष्मी नारायण किशोर, सीओ जितेंद्र मुंडा, एसडीपीओ केवी रमण, आदित्यपुर थाना प्रभारी अरविद कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी आदिकांत महतो, कांड्रा थाना प्रभारी ममता कुमारी, आदित्यपुर थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद, आरएन चौबे, अब्दुल मजीद, सुनील श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, पार्षद मनोज राय, पांडी मुखी, पुरेंद्र नारायण सिंह, ओम प्रकाश, धनंजय गुप्ता, सरयू पासवान आदि समेत कई लोग शामिल थे.

