
जमशेदपुर।
चाण्डिल-टाटा / चक्रधरपुर रेल खंड के मानिकुई-कांड्रा स्टेशन के बीच आज एस ई रेलवे के द्वारा 6.30 घंटे के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक किया जाएगा। इसके कारण टाटानगर स्टेशन से खुलनेवाली कई गाड़ियां प्रभावित होगी। इसके लिए रेलवे के द्वारा प्रभावित गाड़ियो से सबंधित अधिसुचना जारी कर दी गई है। सुबह 10.15 से शाम के 4.45 मिनट तक होने वाला यह ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक मानिकुई-कांड्रा स्टेशन के बीच होने वाले तकनीकी कार्य को देखते हुए किया गया है।।


रद्द ट्रेन
वही इस कारण टाटानगर से खुलने वाली तीन पैसेजर ट्रेनो को 11 फऱवरी को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमे 58661/58662 टाटानगर-हटिया-टाटानगर ,68014 टाटानगर- खड़गपुर मेमू पैसेजर, और 58032/58031 टाटानगर-चाकुलिया-टाटानगर पैसेजर शामील है।
दानापुर सहित कई ट्रेन होगी प्रभावित
रेलवे के द्वारा जारी अधिसुचना के मुताबिक 11 फरवरी को दानापुर से टाटा आने वाली दानापुर- टाटानगर सुपरफास्ट ट्रेन को आसनसोल से चांडिल के बीच 40 मिनट नियत्रीत किया जाएगा।
ट्रेन के समय में पुननिर्धारण
वही टाटा से खुलने वाली टाटा- जम्मूतवी एक्सप्रेस (18101) का टाटानगर से खुलने का समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन टाटानगर से सुबह दोपहर 2.50 के जगह अपराह्रान 3.50 में प्रस्थान करेगी।
संक्षिप्त यात्रा समाप्त और आरंभ करने वाली ट्रेन
धनबाद से टाटा आनेवाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस (13301) अपनी संक्षिप्त यात्रा चाण्डिल स्टेशन में समाप्त करेगी। और चाण्डिल से ही यह ट्रेन (13302) बन कर घनबाद लौट जाएगी। यह ट्रेन टाटानगर –चाण्डिल के बीच अप-डाउन दोनो दिशाओं में रद्द रहेगी। वही (68056) आसनसोल –टाटा मेमु पैसेजर आद्रा से ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा। वही 158024 बरकाकाना-टाटा पैसेजर चाण्डिल में ही अपना यात्रा समाप्त करेगी। यही से वापस 158023 टाटा- बरकाकाना बनकर वापस हो जाएगी।यह ट्रेन चाण्डिल-टाटानगर-चाण्डिल के बीच रद्द रहेगी।

