
जमशेदपुऱ।
हावड़ा से झारसुगुड़ा जा रहे एक परिवार के लगभग एक करोड़ के सोने के गहने भरे दो बैग आजाद हिंद एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया है .हालाकि इस मामले को लेकर झारसुगुडा रेल थाना मे 47,900 रुपये के गहने चोरी का अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।वही मामला दर्ज कराने का बाद पीड़ित परिजन के परिवार टाटानगर स्टेशन पहुँचे.टाटनगर रेल पुलिस के पुर मामले की जानकारी दी .रेल पुलिस उनकी जानकारी के बाद टाटानगर स्टेशन का प्लेटफार्म संख्या तीन मे लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।लेकिन पूलिस को उसमे निराशा हाथ लगी।
गायब होने वाले समान के लिस्ट


बताया जाता है कि झारसुगुड़ा के रहने वाले शिव प्रकाश मुराराका अपने पुरे परिवार के साथ शादी समारोह मे भाग लेकर हावड़ा से वापस आजाद हिंद एक्सप्रेस से वापस झारसुगु़ड़ा लौट रहे थे। सभी लोग एसी ए 1 मे सवार थे। हावड़ा से टाटा के बीच पीला सर्ट पहने एक लड़का पानी के बहाने आया और पानी के बाद वाहं से चला वाही मंडराने लगा।इसी बीच सभी लोग सो गए। वनवारा स्टेशन के पास नींद खुली तो तो उन लोगो ने देखा कि उनकी दो अटैची गायब है।काफी खोजबीन के बाद दोनो एटैची नही मिला । अंत मे थक हार कर झारसुगुड़ा स्टेशन पर उतर कर इन लोगो जाकर मामला दर्ज कराया।
वही रेल पुलिस ने आजाद हिंद एक्सप्रेस ए 1 के कोट अंटेडर को झारसुगुड़ा मे उतारकर पुछताछ कर रही हैं। रेल पुलिस को अंटेडर ने बताया कि टाटानगर स्टेशन मे पीला गंजी पहना एक यूवक तीन बीफ्रकेश लेकर टाटानगर स्टेशन पर उतरा।
इसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्य टाटानगर स्टेशन पहुँचे और टाटानगर स्टेशन रेल पुलिस सर्म्पक किया। उसके बाद टाटानगर स्टेशन के तीन नम्बर प्लेटफार्म में सीसीटीवी को भी देखा ।चुकि प्लेटफार्म मे एक सीसीटीवी कैमरा रहने के काऱण पुलिस को कोई सफलता हाथ नही लगी।

