Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-अम्बेडकर के सपने को साकार करने में जुटी भाजपा : सांसद
जमशेदपुर

जमशेदपुर-अम्बेडकर के सपने को साकार करने में जुटी भाजपा : सांसद

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 14, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

 

● 126वें जयंती पर बाबा साहब को भाजपा ने किया नमन
● दलित वर्ग के लोगों संग सहभोज में लिया खिचड़ी-चटनी का आनंद
● बस्ती से निकल रही शव यात्रा के सम्मान में रोका गया भाषण

जमशेदपुर।

प्रदेश सरकार बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के दिखाए रास्ते पर चलते हुए अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों एवं अन्य वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर पूरे हरियाणा और समाज के हर तबके के विकास के लिए काम किया है ताकि भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर के सपने को साकार किया जा सके। उक्त बातें जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने बर्मामाइंस अंतर्गत ट्यूब गेट के समक्ष हरिजन बस्ती में महानगर भाजपा द्वारा समरसता दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम में कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि देश के पहले कानून मंत्री भीमराव अम्बेडकर ने संविधान लिखने के साथ-साथ पिछड़े वर्ग, मजदूर, किसान और महिलाओं के हित की बात की है। वहीं पोटका विधानसभा क्षेत्र की विधायक मेनका सरदार ने कहा कि बाबा साहब ने समाज, देश और व्यवस्था को सुधारने के लिए अनेकों काम किए। साथ ही साथ समानता का सिद्धान्त भी पूरे विश्व को दिया। प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने बाबा साहब के संदेशों को आत्मसात करने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने की तथा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन क्रमशः महामंत्री अनिल मोदी एवं बर्मामाइंस मण्डल अध्यक्ष दीपक झा ने किया।

● कार्यक्रम के दरम्यान मंचासीन अतिथियों में मुख्यरूप से सांसद विद्युत वरण महतो,विधायिका मेनका सरदार के अलावे राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, मिथलेश सिंह यादव, रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित कर बाबा साहब के उद्देश्यों से प्रेरणा लेने की बात कही।

● अनुसूचित जाति के लोगों संग भाजपाईयों ने लिया खिचड़ी-चटनी का स्वाद :

भेदभाव, असमानता और जातीयता के कलंक को पाटने की दिशा में कृतसंकल्पित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंगत में बैठकर बस्ती के अनुसूचित वर्ग के लोगों संग खिचड़ी,सब्जी और चटनी का आनंद लिया। इस दौरान ख़ुद सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भोजन परोसने का मोर्चा संभालते हुए सहभोज की अगुवानी की। इस दौरान जिला पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पंगत में बैठकर खिचड़ी खाया।

● इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वल के पश्चात बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की छविचित्र पर माल्यार्पण कर हुई। इस दौरान स्थानीय बस्ती के 51 बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके बीच शिक्षण सामग्री बाँटी गयी। कार्यक्रम में भाजपा के अनूसूचित जाती मोर्चाअध्यक्ष विमल बैठा एवं भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष मनोज वाजपेयी की अगुआई में शहर के विभिन्न हिस्सों से युवा कार्यकर्ता एवं अनूसूचित सामुदाय के लोग मोटरसाईकल जूलूस के शक्ल में सम्मिलित हुए।

● सम्मानित हुआ जनसंघ काल के नेता : जनसंघ काल से पार्टी की नींव मज़बूत करने में सराहनीय योगदान देने वाले खेमाराम मुखी को शॉल एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।

● शव यात्रा के सम्मान में रुका भाषण : भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के संबोधन के दरम्यान बस्ती निवासी जन की शव यात्रा निकली। मानवीय संवेदना ज़ाहिर करते हुए तत्काल दिनेश कुमार ने भाषण रोक दिया। वहीं कार्यक्रम स्थल में ही सभी भाजपाजनों ने खड़े होकर पाँच मिनट का मौन धारण किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होने वालों में राज्य खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, राजपति देवी, अनिल श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह,बारी मुर्मू , पप्पू मिश्रा, जिला महामंत्री चंद्रशेखर गुप्ता,जिला मंत्री राकेश सिंह,शिखा राय चौधरी, सुनील बारी, परेश मुखी, मीडिया प्रभारी अंकित आनंद के अलावे भाजयुमो के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विजय सिंह, कार्यसमिति सदस्य सुमित शर्मा के अलावे भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष मनोज वाजपेयी, अल्पसंख्यक मोर्चाअध्यक्ष आफ़ताब अहमद सिद्दकी, अनुसूचित जनजाति मोर्चाअध्यक्ष काजु शांडिल समेत मंडल आध्यक्षों में जितेंद्र राय, प्रोबिर चटर्जी राणा, पंकज सिन्हा, बारीडीह मण्डल के महामंत्री हरेराम सिंह, टेल्को मण्डल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह सुशील चंद्र महतो,संजीव भगत,संदीप शर्मा बॉबी,प्राकाश जोशी,अभय चौबे,रमेश नाग,समेत अन्य की अगुआई में विभिन्न मण्डलों के हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :निनाद की पहली काव्य संध्या ‘मनस्वर’ में गूंजी शायरी और कविताएं

September 7, 2025

Jamshedpur News :स्व. रामदास सोरेन की स्मृति में शिक्षा अभियान: हर घर कॉपी, हर हाथ कलम

September 7, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :बलिजूरी में रक्तदान शिविर आयोजित, 70 यूनिट रक्त संग्रहित

September 7, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.