
जमशेदपुर।
टाटा- छपरा छठ पूजा स्पेशल के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटा – पटना के बीच एक ओर छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भी अप –डाउन के रुप मे एक ट्रिप चलेगी। इसके लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।इस ट्रेन की बुंकिग आज से शुरु हो जाएगी।
अधिसूचना के मुताबिक यह ट्रेन टाटा – से पटना के लिए यह ट्रेन 08113 नबंर बन कर 13 नवबंर की रात के 11.30 मिनट पर पटना के लिए प्रस्थान करेगी। दुसरे दिन दिन के 11.30 मिनट पर पटना पहुंचेगी। पटना से 14 नवबंर की शाम को 08114 नंबर बनकर 3.45 मिनट मे प्रस्थान करेगी। दुसरे दिन सुबह 4 बजे टाटा नगर पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन पुरुलिया .जय चंडी पहाड, वर्णपूर,आसनसोल,चित्तरंजन,मधुपुर,जसीडीह,झाझा,क्यूल,मोकामो और बख्तियारपुर आदि स्टेशनो पर रुकेगी। इस ट्रेन मे कुल 09 डब्बे लगांये जांएगे। जिसमे वातानुकूलित-3 टीय़र-1 ,वातानुकूलित -2 टीयर -1 शयनयान श्रेणी के 5और साधारण श्रेणी के 2 डब्बे का समायोजन होगा।



