
जमशेदपुर


मानगो की स्थिति को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अमिताभ कौशल एवं एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर किसी भी अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है.
दोनों ने कहा कि पूरे प्रकरण में 103 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गाय है जबकि शहर के विभिन्न थानों में 150 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके अलावे दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील स्थानों को चिन्हीत कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है. सोशल नेटवर्किंग पर निगरानी के लिए एक टीम का गठन करने की भी बात की गई
मानगो की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को शहर के सभी निजी व सरकारी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है

