
भाजपा ने गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा
आदित्यपुर दो स्थित एसएन हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बगैर प्रशासनिक आदेश के दो दिनों की छुट्टी दे दी. यह छुट्टी छात्र-छात्राओं को जमशेदपुर में उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव का भय दिखा कर दी. इस मुद्दे को जिला भाजपा के मंत्री सतीश शर्मा ने गंभीरता से लिया है और वे स्वयं स्कूल जा कर बंद स्कूल की वीडियोग्राफी करायी और इस संबंध में बच्चों से पूछताछ भी की. पूछताछ के क्रम में श्री शर्मा ने स्कूल की उपस्थिति पंजिका की जांच की. जांच में पाया गया कि विद्यार्थियों की पंजिका में अनुपस्थित दिखाया है, जबकि शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. यह जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखा है. साथ ही इसकी प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी दी है.



