
सांसद की अध्यक्षता में एनपीसीसी की हुई बैठक में लिया गया निर्णय

जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी 31 सड़कों की जांच होगी. यह निर्णय उपायुक्त कार्यालय में सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में एनपीसीसी की हुई बैठक में लिया गया. गौरतलब है कि सांसद समेत कई ग्रामीण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों में व्याप्त भ्रष्टाचार व सड़कों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठा रहे थे. इसके बाद ही नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनपीसीसी) की बैठक बुलायी गयी. इसके सड़कों को जिन एजेंसियों ने बनाया था, उनके कार्यों की समीक्षा की गयी.
बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत योजनाओं के चयन को लेकर वार्ता हुई. इंडियन ट्राइबल डेवलपमेंट ऑथोरिटी(आइटीडीए) की योजनाओं की मंजूरी दी गयी. बैठक में घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडु, पोटका विधायक मेनका सरदार, बहरागोड़ा विधायक डॉ कुणाल षाड़ंगी, उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल के साथ जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे. बैठक लगभग चार घंटे चली.

