
चाईबासा।


नोआमुंडी क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य देने की दिशा में टाटा स्टील के ओएमक्यू डिवीजन ने 25 अक्तूबर को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित कोटगढ़ हाई स्कूल को वित्तीय सहायता प्रदान की। श्री पंकज सतीजा, जीएम, (ओएमक्यू), टाटा स्टील इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री हातीराम मुंडा, प्रिंसिपल, कोटगढ़ हाई स्कूल के साथ उपस्थित थे।
विद्यालय को 40,000 रुपये की कुल राशि दी गई है। टाटा स्टील द्वारा अनुदान के रूप में हर साल यह सहायता कोटगढ़ हाई स्कूल को दी जाती है। इस राशि का इस्तेमाल विभिन्न प्रशासनिक प्रयोजनों के लिए किया जाता है।
इस मौके पर स्कूल में एक प्री-मैट्रिक कोचिंग सेंटर का भी उद्घाटन किया गया था। प्री-मैट्रिक कोचिंग सेंटर सभी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान करने के लिए टाटा स्टील द्वारा समर्थित है। यह कोचिंग सेंटर स्कूल में चल रही शिक्षा के अलावा विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग देगा। स्कूल की कक्षा 8, 9 और 10 के कुल 237 विद्यार्थी इससे लाभान्वित होंगे। प्री-मैट्रिक कोचिंग सेंटर न केवल कोटगढ़ हाई स्कूल को, बल्कि नजदीकी स्कूलों को भी स्कूल-बाद शैक्षणिक सहायता प्रदान करेगा।

