
एक्सपायरी खाद्य सामग्रियों से बचने की दी गई जानकारी।
चाईबासा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पश्चिमी सिंहभूम द्वारा आज मंगलवार को मंगला हाट परिसर में विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित अधिवक्ता सह मानवाधिकार कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने विभिन्न कानूनी जानकारियों से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने विशेषकर पर्व त्योहारों के मद्देनजर विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को देखकर ही क्रय करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि कुछ स्थानों में गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थ जो खुले में रहते है ।यह शरीर के लिए हानिकारक होते हैं वही कई डब्बा बंद खाद्य सामग्री कुछ प्रतिष्ठानो द्वारा एक्सपायरी के बावजूद लोगो को बेच देते है। ऐसा अगर कहीं पाया जाता है तो इसकी शिकायत फूड इंस्पेक्टर, , पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों से की जा सकती है। वही उपभोक्ता फोरम में भी शिकायत की जा सकती है। इसके लिए सामग्री की रसीद होनी जरुरी है। वहीं पी एल वीं विकास दोदराजका ने बाल मजदूरी व मानव तस्करी के संबंध में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार के बाहरी लोग बच्चों को बहला-फुसलाकर बाहर काम दिलाने के बहाने ले जाने की बात करें ,तो इसकी सूचना पुलिस अथवा चाइल्ड लाइन को अवश्य दें ।इस अवसर पर मुख्य रुप से पी एल वीं सनातन तिरिया के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद यादव् डीएलएसए के खगेंद्र महतो आदि मौजूद थे।

