
चाईबासा-
नाट्य एवं सामाजिक संस्था सृष्टि चाईबासा सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता व शौचालय की उपयोगिता पर आधारित प्रकाश कुमार गुप्ता द्वारा लिखित एवं निर्देशित नुक्कड़ नाटक “अपनी सुरक्षा अपने हाथ” का मंचन चक्रधरपुर के विभिन्न पंचायतों के ग्रामों में पिछले 9 दिनों से लगातार कर रही है एवं टोंटो प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया गया।यह कार्यक्रम अवर प्रमंडल चक्रधरपुर एवं जे.एस. एल.पी.एस के सहयोग से किया जा रहा है। प्रस्तुत नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों को बतलाने का प्रयास कर रही है कि आज हम महिलाओं को जितना भी श्रृंगार ला कर के दे परंतु महिलाओं का असली श्रृंगार उसकी इज्जत होती है उसे बचाना हमारा धर्म हमारा कर्तव्य होता है, शौच करने जाती महिलाओं के साथ आए दिन मनचलों के द्वारा छेड़छाड़ की घटना आम बात हो गई है, शौच करने जाते ग्रामीणों को सांप बिच्छू का डर भी रहता है। नाटक दौरान महामारी को भी दिखाया गया। अन्त में सूत्रधार द्वारा सभी समस्याओं का समाधान स्वच्छता व शौचालय को अपनाना बताया गया। नाटक में प्रकाश कुमार गुप्ता, बसंत करवा, शिवलाल शर्मा, शंकर उजिया, अमन मछुवा, अन्ना कुमार, सुनीता गोप, यशोदा सांडिल, रूपेश मछुवा, सुमन बिंदाडी आदि अपनी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।



