
चक्रधरपुर।
सड़क दुर्घटना में घायल राउलकेला के घायल युवक को झामुमो जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष मोनिका बोइपाई ने अस्पताल पहुंचाई ।
यह दुर्घटना चक्रधरपुर व चाईबासा के बीच अरगुंडी के सामने हुई थी मोनिका बोइपाई अपने किसी कार्य से चार पहिए वाहन से चक्रधरपुर आ रही थी उसी समय उनकी नजर दुर्घटना एवं मारपीट पर पड़ी क्योंकि कुछ लोग कार चालक की पिटाई भी करने लगे थे पर मोनिका बोइपाई ने अपने हो भाषा में सभी को समझा बुझाकर मामले को शांत कि और चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल पहुंचाई इस कार्य में मोनिका बोइपाई का अहम योगदान रहा है इधर घटना की खबर पाकर सामाजिक कार्यकर्ता एंथोनी फर्नांडो व कमल देवगिरी भी रेलवे अस्पताल पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उससे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया घायल युवक का नाम संतोष तिर्की बताया गया है संतोष तिर्की का एक पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है ।आल्टो कार जो जगरन्नाथपुर का है उसको इमरान नामक युवक चला रहा था ।इमरान नर बताया कि एक टियागो कार जो तेज गति से थी वह उनके कार के तरफ आयी उसी समय तेज गति से पल्सर भी आगई जिसमे एक्सीडेंट हो गया।उसी कार से ही घायल युवक को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल लाया गया।

