
चाईबासा। दिवंगत पत्रकार प्रमोद कुमार के असमायिक निधन को लेकर आज माधव सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर वरिस्ठ पत्रकार संतोष सुल्तानिया, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चाइबासा नगर पर्सद की अध्यक्षा नीला नाग, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरु नंदी, भाजपा नेता अनूप सुल्तानिया, कांग्रेस नेता काबू दत्ता, सिंहभूम चैंबर के विकास मिश्रा, चाइबासा चैम्बर के अध्यक्ष ललित शर्मा , सृष्टी के प्रकाश गुप्ता गुरमुख खोखर, व अन्य गणमान्य लोगो ने विचार रखें। व मौके पर मौजूद उधोगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा, राजकुमार शाह व अन्य ने स्व प्रमोद की तश्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीं एन पाण्डेय, महासचिव रामेश्वर प्रसाद, पत्रकार राजीव नयनम, गौरी शंकर झा, उपेंद्र गुप्ता, दिलीप बनर्जी, उदय प्रताप सिंह, राजेश पति, राजीव सिंह,बसंत बेकुरा, दीपक निषाद, जय कुमार,अनिल कुमार मो. तक़ी, शिशिर टोप्पो, मनोज कुमार, अधिवक्ता प्रदीप विश्वकर्मा, केशर परवेज़, आनंद वर्धन, राजा राम गुप्ता, अशोक जयसवाल, समेत शहर के विभीन्न संगठनो के प्रितिनिधि मौजूद थे।


