
कोल्हानवासी को मिली रेलवे की सौगात, नई ट्रेन भुवनेश्वर राजधानी भाया चक्रधरपुर सप्हातिक की हुई घोषणा
चाईबासा।
रेलवे ने कोल्हानवासियों को अगले साल के फऱवरी माह से राजधानी एक्सप्रेस का सौगात देने जा रही है। इसको लेकर दक्षिणपूर्व रेलवे के द्वारा अधिसुचना जारी कर दी गई है। यह नई राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन अगले साल फरवरी माह से प्रारंभ होगा।यह राजधानी एक्सप्रेस भुवनेश्वर और नई दिल्ली के बीच चलाकरेगी। इसका रास्ता भाया सबंलपुर, झारसुगोड़ा , राउलकेला. चक्रधरपुर. अनारा .. गोमो , गया. मुगलसराय . कानपुर के रास्ते नई दिल्ली आना जाना करेगी। इस ट्रेन का भुवनेश्वर से नबंर 20817 अप होगा। जबकि नई दिल्ली से इसका नबंर 20818 डाउन होगा। इसका परिचालन अगले साल 10 फरवरी से भुवनेश्वर और 11 फरवरी को नई दिल्ली से शुरु होगा। साप्तहिक राजधानी प्रत्येक शनिवार को भुवनेश्वर से सुबह 7.10 प्रस्थान करेगी।भुवनेश्वर से चलकर इसका अगला ठहराव कटक.सबंलपुर सिटी. झारसुगोड़ा , राउलकेला .चक्रधपुर शाम के 4.18 पहुचेगी दो मिनट रुकने के बाद नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएगी। इस ट्रेन का नई दिल्ली में आगमन रविवार की सुबह 10.40 मे होगा। उसी वापसी यह ट्रेन रविवार की शाम को 5.05 को खुलेगी। सोमवार की सुबह चक्रधरपुर 10.55 में पहुंचेगी। 2 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान कर जाएगी।

