
चक्रधरपुर ।
आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत पुरे रेल मंडल में 02 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती के दिन को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया गया।
स्वच्छ भारत दिवस के उपलक्ष में चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में महात्मा गांधी के प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया एवं स्वच्छता शपथ लिया गया। इसके उपरांत मंडल के अधिकारियों, रेल कर्मचारियो, स्काउट्स, rpf के जवानों ने प्रभात फेरी निकाला जो की मंडल मुख्यालय कार्यालय से शुरू हो कर लोको फाटक, कम्युनिटी हॉल, पार्क, के रास्ते रेलवे स्टेशन चक्रधरपुर पर समाप्त हुआ। चक्रधरपुर स्टेशन में स्काउट्स के दुआरा एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। आखिर में ADRM/CKP के दुआरा संबोधन के साथ पखवाड़ा का समापन हुआ।
चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय एवं मंडल के सभी स्टेशनों में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया।

