
चाईबासा।


जिला के गोईलाकेरा थाना क्षेत्र के एक 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश मे आया है । पुलिस बच्ची का शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के सबंध मे गोईलकेरा थाना प्रभारी पतरास नाग ने बताया कि बेहदा गांव के रहने वाले जॉसेफ बार्जो के के 10 वर्षीय बेटी संत पॉल स्कूल के 4 क्लास की छात्रा थी । गुरुवार को वह स्कूल से घर आने के बाद बर्तन साफ करने के लिए नाला के पास गई । उसके बाद वह नही मिली । शूक्रवार सूबह जब खोजने के उस परिवार के लोग फिर निकले तो बच्ची के भाई को बाल्टी और कपड़े दिखे । फिर आगे बढे तो उस बच्ची का चप्पल दिखा । उसके बाद आगे बढ़ने से नंग अवस्था मे बच्ची का शव पड़ा हुआ था। उसके सर को पत्थर से कुचल दिया गया था।
थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। जो भी आरोपी है उसे बख्शा नही जाएगा।उन्होने कहा कि प्रथम दृष्टि मे लग रहा है कि बच्ची के साथ बलात्कर कर पत्थर कुचल कर हत्या कर दिया गया है।

