
एक ही चापाकल को विभीन्न एजेन्सी से गड़ाये जाने का मामले पर उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश


चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के उपायुक्त अबुबकर सिद्दीख ने नोवामुंडी प्रखण्ड में एक ही चपाकल को विभिन्न एंजेसियों द्वारा गाड़े जाने की शिकायत पर निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन के तहत गाड़े इन चपाकल की जाँच की जाए तथा उल्लेखित चपाकल किस एंजेसी द्वारा गाड़ा गया है, उस एंजेसी का नाम बोर्ड पर लिखा जाए। उन्होंने कहा कि शहरी जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया । वे आज समाहरणालय के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिषन (ग्रामीण) से संबंधित कार्यों का समीक्षा कर रहे थे।
बैठक में उपायुक्त ने व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण तथा शौचालय का फोटो अपलोडिंग की प्रखण्डवार समीक्षा की । उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर प्रमण्डल में गुदड़ी प्रखण्ड में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण बहुत कम हुआ है। उन्होंने निर्देश दिया कि व्यक्तिगत शौचालय में क्वार्टरली टारगेट हर हाल प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि गुदड़़ी प्रखण्ड में व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण का कार्य मिस्त्रियों को दिया जाए तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए महिला सहायता समूहों की सहायता की जाये।
बैठक में उपविकास आयुक्त, पष्चिमी सिंहभूम चाईबासा, कार्यापालक अभियंता सह सदस्य सचिव-2 जिला जल एवं स्वछता समिति, चक्रधरपुर, विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।

