
अल्पसंखयकों के हित मे 55 करोड़ वितीय वर्ष में खर्च की जा रही है
चक्रधरपुर।
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है एवं लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है अल्पसंख्यकों के विकास और कल्याण के लिए वित्तीय वर्ष में 55 करोड रुपए खर्च की जा रही है इसके अलावा और भी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रस्ताव बनाने का कार्य एवं स्वीकृति की दिशा में पहल की जा रही है वित्तीय वर्ष 2016 17 में अल्पसंख्यक कल्याण में एक अरब कि भारी भरकम राशि खर्च की गई है अब तक 190 कब्रिस्तान बनाए गए हैं ।
वर्तमान कब्रिस्तान का प्राकलन भी बनाई जा रही है साइकिल योजना में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए 20 करोड़ रुपया खर्च की जा रही है अल्पसंख्यक समुदाय में अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय में 6 व अल्पसंख्यक भाषाई समुदाय में दो जाति यांनी की 8जाति धर्म के लोग शामिल है
सुप्रीम कोर्ट व भारत सरकार ने जैन समुदाय को भी धार्मिक अल्पसंख्यक की श्रेणी में रखा है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी 10% अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को रखना है इस पर भी सरकार का स्पष्ट निर्देश है सबका साथ सबका विकास यह सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि यह पूरी तरह धरातल पर उतरने वाली योजना है देश में रहने वाले सभी समुदाय के लोगों का विकास का लक्ष्य केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित की गई है ताकि सभी जाति धर्म के लोगों को राष्ट्र के मुख्य धारा से जोड़कर विकास के रास्ते में ले जाना है शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर तरीके से अल्पसंख्यकों के बच्चों को शिक्षा मिले इसके लिए भी केंद्र व राज्य सरकार कृतसंकल्प है और इस दिशा में कई निर्णय यह महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारी गई है ।
केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर घर में शौचालय का निर्माण का कार्य जारी है
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान ने चक्रधरपुर पहुंचने पर स्थानीय रेलवे गेस्ट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे इस अवसर पर झारखंड बीजेपी पिछड़ी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिरोद प्रधान अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद एलआरडीसी विनय मनीष आर लकड़ा,नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष परविंदर सिंह चौहान



