
चाईबासा। सुमीता होता फाउंडेशन प्रखंड के तीन असाध्य रोग से पीड़ित बच्चों का इलाज 24 जनवरी को बर्मानंद अस्पताल जमशेदपुर में कराएगा। बंदगांव प्रखंड के ओटार पंचायत के खैराडीह गांव में रादों बोदरा के सादरी बोदरा (5), चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोड़ांग पंचायत के सागीपी के जनकपाल मुंडा पुत्री स्वाती मुंडा (10) तथा आसनतलिया पंचायत के मुड़ियादल के बाबुलाल महतो के पुत्री इशिका महतो (5) का बर्मानंद अस्पताल में इलाज कराएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता ने बताया कि तीनों असाध्य रोग से ग्रसित है। सादरी बोदरा जब तो महीना के थे, तब वह आग से झुलस गया था। जिस कारण वह पांव से विकलांग हो गया है। उसका दांहिना पांव जलकर शरीर में चिपक गया है। वहीं स्वाती मुंडा और इशिका महतो दोनों की मुल त्याग करने का रास्ता नहीं है। इशिका महतो का एक सामान्य ऑपरेशन के बाद पेट के माध्यम से मल त्याग करती है। लेकिन स्वाती मुंडा मुत्र रास्ता से मल त्याग करती है।



