
चक्रधरपुर ।


दुर्गा पूजा विसर्जन एवं दशहरा को देखते हुए चक्रधरपुर के जननायक समिति के सदस्यों द्वारा श्रमदान कर चक्रधरपुर के अति व्यस्तता सड़क पुराने रांची रोड के खुले नालियों पर स्लिप बिछाया गया। ताकि मां दुर्गा के विसर्जन में उमड़े जनसैलाब एवं पूजा समितियां को विसर्जन करने में किसी प्रकार का परेशानियों का सामना करना ना पड़े। पुराने रांची रोड के नालियों में स्लिप नहीं बिछाए जाने के वजह से आए दिन दुर्घटना होती रहती थी । जिसे देखते हुए चल नायक समिति के सदस्य में श्रमदान कर काफी सराहनीय कार्य किया है। श्रमदान करने वाले सदस्यों में राजू कैसेरा। अनूप दुबे । आर श्रीकांत राव उर्फ विक्की राव। रिक्की छाबड़ा। संदीप साव। विकास शर्मा। समेत काफी संख्या में मजदूरों का सराहनीय योगदान रहा।

