Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4 : कोच के जाने के बाद भी जोश में हैं केरला ब्लास्टर्स
Top Stories

आईएसएल-4 : कोच के जाने के बाद भी जोश में हैं केरला ब्लास्टर्स

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 3, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोच्चि, 3 जनवरी । मौजूदा उपविजेता केरला ब्लास्टर्स हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में गुरुवार को अपने घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एफसी पुणे सिटी के सामने अपने मुख्य कोच रेने मेयुलेनस्टीन के बिना उतरेगी, हालांकि फिर भी मेजबान पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरने को तैयार हैं।

ब्लास्टर्स ने मेयुलेनस्टीन के साथ आम सहमति से अपने रास्ते अलग किए हैं। मेयुलेनस्टीन ने इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड में दिग्गज कोच एलेक्स फर्ग्यूसन के साथ काम किया है। टीम ने इस ग्रीष्मकाल में उन्हें अपने साथ जोड़ा था। हालांकि टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी और वह मन माफिक परिणाम हासिल नहीं कर पाई थी।

पहले सात मैचों में सिर्फ एक जीत उसके हिस्से आई है और वह अभी तक पूरे सीजन में फॉर्म से जूझती रही है, लेकिन टीम के प्रशंसकों का समर्थन टीम के साथ है।

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में ब्लास्टर्स के सहायक कोच थांगबोई सिंग्टो ने कहा, ‘‘सीजन की शुरुआत हर टीम अच्छे से करना चाहती है। हम भी यही चाहते हैं, लेकिन परिणाम सबके सामने हैं, लेकिन हम केरला ब्लास्टर्स हैं और हमारे साथ हमारे प्रशंसक हैं। इसलिए हमारे लिए सबसे अच्छी चीज कल का मैच है और अपने प्रशंसकों के लिए सही परिणाम लाना है।’’

दो साउदर्न डर्बी मैचों में बैकफुट पर रहने वाली ब्लास्टर्स ने तीसरे मैच में चेन्नयन एफसी के साथ ड्रॉ खेला था।

अपने कोच के जाने के बाद भी ब्लास्टर्स की टीम अपनी पुरानी रणनीति पर ही बनी रहना चाहती है।

सिंग्तो ने कहा, ‘‘रणनीति को लेकर हम वही करेंगे जो करते आ रहे हैं। हमारे लिए जो जरूरी है वो है गोल करना और गोल न खाना। यह सभी पेशेवर खिलाड़ी हैं और जानते हैं कि क्या करना है।’’

ब्लास्टर्स की टीम मैदान से बाहर और मैदान के अंदर दोनों तरफ संघर्ष कर रही है, लेकिन रेंको पोपोविक की पुणे सिटी शानदार फॉर्म में है।

घर से बाहर पुणे का फॉर्म शानदार रहा है और वह इस मैच में दो लगातार जीत हासिल करते हुए आ रही है। उसने अपने पिछले दो मैचों में एफसी गोवा और नार्थईस्ट युनाइटेड को मात दी है। टीम के सहायक कोच व्लाडिका ग्रुजिक ने कहा कि उनकी टीम किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हर मैच अलग है। हो सकता है कि वह इस समय अच्छे फॉर्म में न हों। हमें अपने खेल पर ध्यान देने की जरूरत है और किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेना है।’’

पुणे भी इस मैच में पोपोविक के बिना उतरेगी क्योंकि उन पर चार मैचों का प्रतिबंध है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.