Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4 : कप्तान मार्सेलो की हैट्रिक, पुणे ने नार्थईस्ट को 5-0 से हराया
Top Stories

आईएसएल-4 : कप्तान मार्सेलो की हैट्रिक, पुणे ने नार्थईस्ट को 5-0 से हराया

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 31, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पुणे। कप्तान मार्सेलो लीते परेरा की हैट्रिक की मदद से एफसी पुणे सिटी ने शनिवार को श्री छत्रपति स्पोर्ट्स काम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के एक अहम मुकाबले में नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 5-0 से हरा दिया। यह घर में पुणे की इस सीजन में पांच मैचों में दूसरी जीत है।

इस जीत ने पुणे को 15 अंकों के साथ 10 टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर ला दिया है। पुणे ने अब तक आठ मैच खेले हैं और पांच जीते हैं। तीन में उसकी हार हुई है। दूसरी ओर, नार्थईस्ट का यह सातवां मैच था और उसे पांचवीं हार मिली है। वह चार अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है। इस जीत के साथ पुणे ने घर में अपना रिकार्ड बेहतर किया है। इस मैच से पहले उसे घर में चार में से सिर्फ एक जीत मिली थी।

घर में अपने खराब रिकार्ड को बेहतर करने के लिए आतुर मेजबान टीम ने आठवें मिनट में आशिक कुरुनियन द्वारा किए गए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

पुणे का यह गोल मेहमान टीम के लिए मार्सिन्हो द्वारा आठवें मिनट में ही किए गए जोरदार हमले के कुछ सेकेंड के बाद ही हुआ। मार्सिन्हो का हमला नाकाम हो गया, लेकिन इसके बाद जो मूव बना, उसने पुणे को आगे कर दिया।

पुणे ने बाएं किनारे से हमला किया। जोनाथन लुका ने गेंद को बाइलाइन तक पहुंचाया, जहां एमिलियानो एल्फारो खड़े थे। एल्फारो ने गेंद को कुरुनियन को पास कर दिया। कुरुनियन ने बिना गलती किए गेंद को पोस्ट में डाल दिया। मेहमान टीम के गोलकीपर टीपी रेहनेश ने गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह उनकी अंगुलियों को छूते हुए पोस्ट में चली गई।

कुरुनियन ने 13वें मिनट में एल्फारो की मदद से एक और मौका बनाया, लेकिन गेंद क्रासबार के ऊपर से चली गई।

17वें मिनट में मेहमान टीम के खिलाड़ी लालरिंडिका राल्ते को चोट लगी और वह मैदान से बाहर जाने पर मजबूर हुए। राल्ते हेमस्ट्रींग के कारण बाहर गए।

मार्सिन्हो ने 23वें मिनट में नार्थईस्ट के लिए एक शानदार मौका बनाया लेकिन वह हाथ से निकल गया। अब्दुल हाकू ने बॉक्स एरिया के मध्य में एक बेहतरीन डायगोनल पास मार्सिन्हो को दिया। उस समय मार्सिन्हो को कोई खिलाड़ी मार्क नहीं कर रहा था। मार्सिन्हो ने ऊंचा उठते हुए गेंद को हेडर के जरिए पोस्ट में डालने का प्रयास किया लेकिन वह बाएं किनारे के करीब से बाहर चली गई।

पुणे ने इसके बदले 27वें मिनट में एक जोरदार हमला किया और गोल करने में सफलता हासिल की। इस बार पुणे के लिए गोल करने का श्रेय कप्तान मार्सेलो परेरा को गया। पुणे की टीम 2-0 से आगे हो गई थी। परेरा ने अपनी शानदार तकनीक के दम पर एक बेहतरीन गोल करते हुए पुणे को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

दूसरा गोल करने के बाद पुणे की टीम हावी हो गई। हालांकि इस दौरान मेहमान टीम ने भी कुछ मौके बनाए, लेकिन वे आधे-अधूरे साबित हुए। पुणे की टीम बेहतर तालमेल के साथ खेल रही थी। इसका फायदा उसे 45वें मिनट में मिला, जब कप्तान परेरा ने लुका की मदद से अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

यह गोल परेरा और लुका की सफलता से अधिक मेहमान गोलकीपर की नाकामी की कहानी बयां करता है। लुका ने बाक्स के अंदर परेरा को शानदार पास दिया, जिस पर परेरा ने एक जोरदार शॉट लगाया। गेंद सीधे रेहनेश के पास गई लेकिन वह उस पर पकड़ नहीं बना सके। गेंद उनके हाथों और पैरों को छकाती हुए गोल-लाइन को पार कर गई।

दूसरे हाफ में पुणे ने दो और गोल करते हुए नार्थईस्ट की वापसी की संभावनाओं को नकार दिया। दूसरे हाफ में मार्सेलो ने अपनी हैट्रिक पूरी की। 86वें मिनट में मार्कोस तेबार ने अपने कप्तान को गेंद दी और मार्सेलो ने आसानी से गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की।

पुणे के लिए पांचवां गोल 88वें मिनट में आदिल खान ने रोर्बेटिनो पुग्लारिया के पास पर किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.