

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-मुख्यालय से गायब रहने के कारण विकास बाधित
बीते करीब एक माह से नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा मुख्यालय से गायब रहने के कारण विकास ठप रहने के मामले को नगर अध्यक्षा सीमा गुप्ता ने गंभीर और कड़ा रूख अख्तियार कर ली है।इस मसले को लेकर अध्यक्षा ने 20 फरवरी को पार्षदों की एक बैठक आयोजित की। बैठक में विशेष रूप से खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को आमंत्रित किया गया। बैठक में सांसद के समक्ष ही उपस्थित पार्षदों ने एक स्वर में कार्यपालक पदाधिकारी पर जानबूझ कर विकास बाधित करने का आरोप लगा निंदा प्रस्ताव लाया गया जिसे ध्वनि मत से पारित कर दी गई ।
नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा कुमारी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित लगभग 12 वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर काम नहीं करने एवं वसूली करने का आरोप लगाया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष रौशन आरा ने कार्यपालक पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत का विकास पूरी तरह से ठप है। कई टेंडर होना है, लेकिन नहीं हो रहा है। विकास के लिए करोड़ों रूपये सरकारी खजाने में पड़ी है। वार्ड पार्षद रमा देवी ने आरोप लगायी कि नगर पंचायत के काम नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। प्रधानमंत्री आवास योजना विगत एक साल से लंबित है। दिनेश मालाकार ने कहा कि एक कब्रिस्तान का मामला तीन साल से लंबित है। पार्षद नरेश कुमार निराला, लालो देवी, परिमल कुमार सहित कई वार्ड पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी को हटाने की मांग की।
हैलो डीएम साहब सांसद खगड़िया बोल रहे है……
सांसद चौधरी महबूब कैसर ने नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में ही सहरसा डीएम से फोन कर सिमरी बख्तियारपुर के नपं का मामला सुलझाने का अनुरोध किया। डीएम ने सांसद को बताया कि कार्यपालक छुट्टी पर है शायद बिमार है इलाज करा रही है। सांसद ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम को तत्काल प्रतिनियुक्त करने का आग्रह किया जिसपर डीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया। मौके पर विपीन कुमार, शिवचंद्र यादव, मोजाहिद आलम, गणेश मिस्त्री, अशोक शर्मा, सहित अन्य उपस्थित थे।


