
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
नगर पंचायत के डाक बंगला चौक स्थित रौज वैली विधालय में गुरूवार की रात्रि अज्ञात चोरों आफिस का ताला तोड़ हजारों रूपये नगदी की चोरी कर ली।
इस संबंध में विधालय के प्रबंधक राजीव कुमार ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर कहा कि रोजाना की भांति आफिस बंद करके अपने आवास पर चला आया।सुबह जव विधालय गया देखा कि आफिस का ताला टुटा पड़ा था जब अंदर प्रवेश किया तो देखा की गोदरेज का भी ताला टुटा था गोदरेज में रखा समान इधर उधर बिखरा पड़ा था और नगदी करीब 28 हजार रूपये गायब था मुझे शक है कि अज्ञात चोरों द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया । वही इस संबंध में थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि दिये गये आवेदन की जांच की जा रही है।


