
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ब्रजेश भारती ।
सहरसा जिले के सिनरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर चिड़ैया ओपी से कुछ कदमो की दूरी पर स्थित मूरतीया बहियार में गुरुवार रात्रि सरकारी जमीन पर बसे महादलितों की झोपड़ी को दबंगों द्वारा आग के हवाले करने के मामले में राजनीतिक पारा चढ़ता नजर आ रहा है ! रविवार को भाजपा नेता और पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना,अरविंद सिंह ने चिड़ैया पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ितों से मुलाकात कर उनके साथ घटित घटना की पुरी जानकारी ली! उन्होंने कहा कि घटना की मुख्य दोषी बिहार की राज्य सरकार है, यह सरकार महादलितों के लिए बड़े-बड़े वादे तो करती है परंतु जमीनी हकीकत सबके सामने है ! उन्होंने कहा कि चिड़ैया ओपी से चंद कदमो की दुरी पर इतनी बड़ी घटना घट जाती है यह सबसे ज्यादा शर्मनाक है इसलिए जल्द से जल्द चिड़ैया ओपी अध्यक्ष को निलंबित किया जाये ! इस मौके पर भाजपा नेता अरबिंद सिंह ने कहा कि घटना में संलिप्त सभी दोषियों पर कार्यवाई हो.इस मौके पर रमेश सिंह, कुमार आनंद, मणिशंकर सिंह, नरेश प्रसाद यादव, वीरेंद्र यादव, मिथलेश भगत, संजीत पटेल, अखिलेश कुमार आदि मौजूद थे.इधर, भाजपा नेता रितेश रंजन ने सोमवार को चिड़ैया जाने का ऐलान किया है ! उन्होंने कहा कि चिड़ैया के पीड़ितों के साथ भाजपा है और सदैव रहेगी ! कुल मिला कर राज्य सरकार को इस मुद्दे पर भाजपा घेरते नजर आ रही है ! इस कांड के दोषी को कितना सजा व पीड़ीत को न्याय मिल पाती है ये आने वाला समय बतायेगा लेकिन दियारा की राजनेतिक का पारा इस कड़ाके की ठंड में गर्म रहेंगा ।


