
मृतक युवक की मां जीविका दीदी श्रृंखला में भाग ले लौट रही थी घर की बेटा दुनिया छोड़ दिया
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
प्रखंड के सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा सड़क मार्ग के रायपुरा भौरहा के सबैठा गांव के समीप शनिवार को मोटरसाईकिल सवार व साईकिल सवार के बीच सीधी भीड़ंत हो गई जिसमें साईकिल सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।वही मोटरसाईकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानिय लोगो ने सभी घायल व मृतक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनो गंभीर रूप से जख्मी मोटरसाईकिल सवार को बेहतर ईलाज के लिये सहरसा रेफर कर दिया ।
घटना के संबंध में बताया जाता है की उक्त सड़क मार्ग के सबैठा गांव के समीप सिमरी बख्तियारपुर की ओर से रायपुरा पंचायत के सबैठा गांव निवासी मोटरसाईकिल सवार राजीव कुमार(25 वर्ष) अजित कुमार(23 वर्ष) से अपने घर वापस आ जा रहा था कि विपरीत दिशा से नगर पंचायत के शर्मा चौक निवासी साईकिल सवार संजीत कुमार(20वर्ष) वापस अपने घर शर्मा चौक आ रहा था। दोनो सवार के बीच सीधी भीड़ंत हो गई। इस भीड़ंत में साईकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.तत्पश्चात, ग्रामीणों के सहयोग से घायल दोनों घायल और मृतक को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया.जहां डॉक्टर ने साइकिल सवार को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायल मोटर साईकिल सवार प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा रैफर कर दिया.इधर, मृतक एवं घायल को सहरसा रैफर करने के बाद एम्बुलेंस ड्राईवर ने अस्पताल से चन्द कदमो की दुरी पर परिजनों सहित लाश को सड़क किनारे उतार दिया और घायल को लेकर सहरसा चला गया.जिसके बाद मरीज के परिजनों ने एनएच 107 पर शव को रख जाम कर दिया और हंगामा किया.जिसके बाद स्थानीय थाना ने जामस्थल पर पहुँच मामले को शांत कराया.वही देर शाम तक आक्रोशित लोगो ने एनएच को जाम रखा था और उचित मुआवजे की मांग सहित एम्बुलेंस ड्राईवर की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी । वही इस संबंध में मृतक की मां ने बताया कि मैं ओर मेरा बेटा सुबह से ही लोगों को मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिये लाने और ले जाने का काम कर रहें थे।श्रृखला खत्म होने के बाद मैं घर वापस आ रही थी की घर पहुंच ने से पहले ही पता चला की मेरा बेटा दुर्धटना ग्रस्त हो गया है।अस्पतास पहुंची तो देखी की बेटा इस दुनिया को छोड़ चला गया ।इस सम्बन्ध मे बख्तियारपुर सीओ धर्मेन्द्र पण्डित ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत जारी है, जल्द ही समस्या का हल निकाल लिया जायेगा.


