सुदेश कुमार
सरायकेला
चांडिल के नीमडीह प्रखण्ड के रघुनाथपुर उत्क्रमित विद्यालय के प्रागंण में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधान सभा विधायक साधु चरण महतो द्वारा विधिवत् से प्रारंभ किया गया । इस उपलक्ष्य में कहा की झारखण्ड के मुख्य मंत्री द्वारा वन महोत्सव पूरे एक माह तक मनाने का वन विभाग को निर्देश दिया है । ताकी युवाओं को जागरूक हो और वन के कटायी को रोक सके । श्री साधु ने बताया की एक पौधा लगाकर आपने जीवन को सुरक्षित के साथ पर्यावरण में परिर्वतन ला सकते है । वन क्षेत्र पदाधिकारी सी एन त्रिपाठी ने बताया मुख्य मंत्री द्वारा 2 करोड़ पौधा सम्पूर्ण झारखण्ड में लगाने का लक्ष्य है । वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत् 100 पौध लगाया जा रहा है साथ ही युवकों को जागरूक करने के लिए माननीय विधायक साधु चरण महतो के द्वारा 300 पौधे का वितरण किया गया । चुकि यह महोत्सव एक माह तक मुख्यमंत्री के आदेश पर चलाया जा रहा है चाण्डिल वन प्रक्षेत्र के तहत् जुलाई तक 1 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य है । इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीमडीह अशोक कुमार, जिला परिषद् नीमडीह अनिता पारति आजसू प्रखण्ड निमडीह अध्यक्ष भोला नाथ महतो, उपमुखिया आदरडीह हाकु कुम्हार, वन कर्मचारी एवं विद्यालय कर्म छात्र-छात्रा शामिल थे ।


