
सरायकेला।


वैसे शरारती तत्व जो सोशल मीडिया पर अफवा फैलाते हैं, उनपर पुलिस सख्ती से पेश आयेगी. उनपर भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के साथ आय. टी. एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा.
सभी से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें. अफवा फैलानेवाले व्यक्ति का नाम तुरंत पुलिस को सूचित करें. आप की पहचान गुप्त रखी जाएगी.
साथ ही सभी ग्रुप एडमिन को निर्देशित किया जाता है कि यदि आप के द्वारा संचालित किए जाने वाले सोशल मीडिया ग्रुप पर किसी प्रकार की अफवा फैलायी जाती है, तो सीधे तौर पर आप को जिम्मेदार मानते हुए कानूनन कार्रवाई की जाएगी.

