रामगढ़। रांची रामगढ़ हाईवे पर बुधवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। जिसमें 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत होने की खबर है। दुर्घटना के बाद रांची पटना हाईवे जाम हो गया है। पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार रांची से रामगढ़ की ओर आ रही 2 ट्रेलर रामगढ़ से रांची की ओर जा रहे एक टेलर से टकरा गई जिसके बाद रांची से रामगढ़ की ओर आ रही एक ट्रेलर में आग लग गया। जिसके कारण टेलर में सवार ड्राइवर व खलासी के जिंदा जलकर मरने की बात सामने आई है। घटना रामगढ़ रांची मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में रात 10 बजे के लगभग घटी है। सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस प्रशासन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा । साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी तत्काल जानकारी दी गई। रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी वीरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में आग लगी ट्रेलर में आग बुझाने का काम फायर ब्रिगेड की टीम कर रही है। वहीं घटना के बाद से रांची पटना हाईवे जाम हो गया है। आप के कारण वाहनों का आना जाना रुक गया है। दुर्घटना के संबंध में जिला के पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से पूछने पर बताया कि दुर्घटना में संभवत 2 लोग जिंदा जले की बात सामने आई है।



