Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची-बालू परिवहन होगा पुलिस चेकिंग से मुक्त: निधि खरे
Top Stories

रांची-बालू परिवहन होगा पुलिस चेकिंग से मुक्त: निधि खरे

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 20, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।
अब राज्य के खनन पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि बालू का अवैध खनन तथा परिवहन न हो, राज्य सरकार ने बालू के परिवहन को पुलिस चेकिंग से मुक्त कर दिया है. अब राज्य एवं जिला स्तर पर टास्क फ़ोर्स बनाकर चेकिंग का काम किया जायेगा. उक्त बातें राज्य सरकार की प्रवक्ता निधि खरे ने सूचना भवन सभागार में आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही.
उन्होंने कहा कि खनन विभाग के अधिकारी तकनीकी तौर पर mines and minerals एक्ट की जानकारी रखते हैं, इसलिए वो प्रभावी तरीके से अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन को रोक पाएंगे | उन्होंने कहा कि कई जगहों से ऐसी शिकायत भी मिली थी कि बालू माफिया और स्थानीय पुलिस की मिली भगत से बालू को बाहर भेजने का काम किया जा रहा था | इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. खनन एवं अनुमंडल पदाधिकारी अब समय- समय पर खुद छापेमारी करेंगे, जिसके लिए उन्हें पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा. हमें पर्यावरण की रक्षा के साथ ही विकास का काम भी करना है, जिसके लिए बालू के बाहर भेजे जाने पर रोकथाम ज़रूरी है.
श्रीमती निधि खरे ने बताया कि झारखण्ड प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है. झारखण्ड के दो जिले रामगढ़ एवं लोहरदगा खुले में शौच से मुक्त हो गये हैं. साथ ही ओडीएफ होने के मामले में भी राष्ट्रीय औसत की ओर प्रदेश तेज़ी से बढ़ रहा है | पिछले वर्ष जहां झारखण्ड राष्ट्रीय औसत से 17 प्रतिशत पीछे था, अब मात्र 7 प्रतिशत पीछे रह गया है. उन्होंने कहा कि जिस तेज़ी से झारखण्ड इस मिशन को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहा है, उसके हिसाब से वर्ष 2018 तक हम इस लक्ष्य को ज़रूर प्राप्त कर लेंगे. वर्तमान में राज्य के 46 प्रखंड के, 903 ग्राम पंचायतें एवं 7669 राजस्व ग्राम खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं. वहीँ 2 अक्टूबर 2017 तक 75 प्रखंड खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे. इस तरह देखा जाये तो झारखण्ड में शौचालय निर्माण की गति राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है |
श्रीमती खरे ने बताया कि लाभुकों को शौचालय निर्माण की राशि अब डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी जायेगी | स्वच्छता मिशन को सफल बनाने के लिए स्कूलों में हैंड वाशिंग सिस्टम (Hand Washing System)लगाया जाएगा, जिससे बच्चों में हाथ धोने के प्रति जागरूकता आये. स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में राज्य सरकार ने करीब 4 लाख महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया है. राज्य सरकार ने नवगठित पंचायत सचिवालय के स्वयंसेवकों को स्वच्छता दूत के रूप में प्रशिक्षण देकर स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ा है. वैसे ग्राम पंचायत/ प्रखंड जो खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जा रहा है.
संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रुप से प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री ए पी सिंह राजेश शर्मा निदेशक स्वच्छ भारत मिशन खान आयुक्त श्री अबुबकर सिद्धिकी निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग श्री रामलखन गुप्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर खौफनाक हादसा, मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा

May 6, 2026

Jamshedpur News: Karim City College के Dr. Ali Jan Hussain को मिला प्रतिष्ठित ‘Vikram Sarabhai Young Scientist Award 2026’

May 6, 2026

Jamshedpur News: बोर्ड रिजल्ट के तनाव के बीच ‘Jeevan’ ने बढ़ाया मदद का हाथ, छात्रों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.