रांची – टाटा रोड पर बुधवार की सुबह जमशेदपुर से आ रही एक एसी बस ने दो साइकिल सवार बच्चों को कुचल दिया। इस घटना में एक की मौत मौके पर ही हो गई,वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। एक्सीडेंट के बाद बस का ड्राइवर मौके से बस लेकर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम…
– इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची – टाटा रोड को जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से लोगों को समझाया, जिसके बाद जाकर जाम हट सका।
– जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। घटना तैमारा घाटी के पहले बेयांगडीह के पास की है।
– मृतक की 10वीं क्लास का स्टूडेंट कृष्णा मुंडा (उम्र 14 साल) था। जबकि घायल स्टूडेंट निर्मल टूटी है। वो सातवीं क्लास का स्टूडेंट है। दाेनों पीडीएस स्कूल के स्टूडेंट थे। दोनों एक ही साइकिल पर सवार थे।
– वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बस की स्पीड काफी तेज थी। इसी वजह से ड्राइवर ने बस से संतुलन खो दिया और सड़क किनारे जा रहे दोनों बच्चे बस की चपेट में आ गए।
– घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने वायरलेस से इस घटना की जानकारी कंट्रोल रुम को दी।
– इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बस को डोरंडा के पास पकड़ लिया। बस का नाम पवनपुत्र है।
– बस और उसका ड्राइवर फिलहाल पुलिस हिरासत में है।




