
मधुबनी।

14 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गीतेश झा पर देर शाम 8 बजे के आस पास मधेपुर जवाहर +2 उच्च विद्यालय पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विकास झा एवं उनके कुछ साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें गीतेश झा को गंभीर चोटें आई हैं और वो तत्काल बेहोश भी हो गए थे। इस हमले के संदर्भ में जिला संयोजक गीतेश झा ने मधेपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया जिस का थाना कांड संख्या 71/17 है। गौरतलब है कि विकास झा पर मधेपुर थाना कांड संख्या 50/17 तथा 52/17 के तहत पहले से अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में एक संगठन के जिला संयोजक पर जानलेवा हमला और छीना झपटी एक संगठन के उपाध्यक्ष के दायित्व प्राप्त व्यक्ति के व्यक्तित्व पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करती है। यदि भाजयुमो जैसा संगठन ऐसे अपराधिक प्रवृति के व्यक्ति के ख़िलाफ़ करवाई नहीं करती तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।ये जानकारी जिला संयोजक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

